{"_id":"65662b2f7faba385650b0438","slug":"snowfall-in-the-high-peaks-causes-cold-outbreak-in-the-frontier-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7383-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऊंची चोटियों में हिमपात से सीमांत में ठंड का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऊंची चोटियों में हिमपात से सीमांत में ठंड का प्रकोप
Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी की चोटियों पर हुई बर्फबारी। संवाद
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत जिले में मंगलवार को सूरज और बादलों में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिला मुख्यालय के आसपास सुबह घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद गुनगुनी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। उधर मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है।
मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार समेत दारमा और व्यास घाटी में हिमपात हुआ। मुनस्यारी के निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। हालांकि बारिश को फसलों के लिए अच्छा बताया जा रहा है। क्षेत्र में मंगलवार को भी आसमान बादलों से ढका रहा। ग्रामीण क्षेत्र में लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।
इधर अस्कोट में बीती रात हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। जिले के बेड़ीनाग, डीडीहाट, कनानीछीना और घाटी वाले क्षेत्रों में भी चुभन भरी ठंड पड़ रही है। तीन दिन तक बादल छाने के बाद भी निचले इलाकों में बारिश नहीं होने से किसान निराश नजर रहे। इस समय रबी की फसल के साथ ही सब्जियों को पानी की जरूरत है।
विज्ञापन
--
मौसम की आंख मिचौली, हल्की धूप के बीच अधिकांश वक्त बादल
चंपावत। मंगलवार को मौसम की खूब आंखमिचौली हुई। सुबह बादल के बाद 11 बजे हल्की धूप निकली लेकिन फिर मौसम ने करवट ली और दिनभर बादलों से ठंड में इजाफा रहा। चंपावत का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। लोहाघाट, खेतीखान और देवीधुरा क्षेत्र में भी तेज ठंड का एहसास होने लगा है। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में भी सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को ज्यादा ठंड रही। संवाद