फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Munsyari

मुनस्यारी बाजार में सीजन का पहला हिमपात, ठंड बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsyari
मुनस्यरी-थल सड़क में बर्फ में फंसा वाहन। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी बाजार में शुक्रवार रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद सुबह थल मुनस्यारी सड़क में पर्यटकों के वाहन नहीं चढ़ पाए, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मुनस्यारी में शुक्रवार शाम से हुई बारिश के बाद हंसलिंग पंचाचूली, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार की पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी मुख्यालय में आधा इंच, नई बस्ती में एक इंच, इको पार्क में तीन इंच, कालामुनि में तीन इंच, खलिया में लगभग एक फुट तक बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने के कारण पाला गिरा।
विज्ञापन

वड्डा हुड़कना पुल, नैनीपातल, सतगढ़, कंचनपुर के पास पाले के गिरने के बाद वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो गए हैं। लोगों ने पाला संभावित क्षेत्रों में चूना डालने की मांग की है। जिला मुख्यालय में सुबह अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में जलने लगे अलाव
पिथौरागढ़। ठंड से बचने के लिए नगर पालिका नगर के मुख्य तिराहों और चौराहों पर अलाव जला रही है। ठंड अधिक होने के कारण बाजार में रौनक खत्म हो गई है। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण छुटपुट लोग ही बाजार खरीदारी करने आ रहे हैं।

बर्फबारी के बाद ईको पार्क मुनस्यारी में बनी हट में बैठे पर्यटक।

बर्फबारी के बाद ईको पार्क मुनस्यारी में बनी हट में बैठे पर्यटक।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed