फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Munsyari

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात, मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsyari
मुनस्यारी में हुई ओलावृष्टि। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। सीमांत जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का छठा हिमपात और खलिया टॉप में सीजन का पहला हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ठंड भगाने के लिए लोगों को कई जगह अलाव जलाकर आग सेकनी पड़ी। इसके बावजूद लोग ठंड से ठिठुर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में दोपहर तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद मुनस्यारी में ओलावृष्टि हुई। खलियाटॉप में सीजन का पहला हिमपात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी इलाकों पंचाचूली, राजरंभा, मिलम, नंदा देवी, छिपला केदार, पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा सहित कई अन्य हिस्सों में बर्फ गिरी। हिमपात के बाद मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विभिन्न हिस्सों में बादलों के छाने के कारण सीमांत पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed