फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow in the market of Munsiyar

मुनस्यारी में शनिवार की सुबह तक होती रही बर्फबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Snow in the market of Munsiyar
मुनस्यारी बाजार में बर्फ के बीच बेटियां। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी में शनिवार सुबह तक बर्फबारी होती रही। मुनस्यारी बाजार में करीब एक फीट बर्फ गिरी है। मुनस्यारी में कई वाहन बर्फ में फंस गए। मुनस्यारी में शनिवार को स्नोकटर से बर्फ हटाई गई। ताजा बर्फबारी के कारण धारचूला के बालिंग, दर आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। बर्फ के कारण थल-मुनस्यारी सड़क शनिवार को नहीं खुली। जिला मुख्यालय समेत जिले के तमाम हिस्सों में शनिवार को सुबह 11 बजे बाद धूप खिल गई थी।
विज्ञापन

मुनस्यारी में सुबह 11 बजे तक बर्फबारी होती रही। दोपहर सवा बारह बजे करीब बर्फबारी बंद होने के बाद धूप खिल गई। मुनस्यारी बाजार में करीब एक फीट तक बर्फ गिरने से तमाम वाहन फंस गए। वाहनों को लोगों के धक्का देकर निकाला। शनिवार को करीब 12 बजे लोनिवि का स्नोकटर डीडीहाट से मुनस्यारी पहुंचा। उसके बाद अस्पताल रोड समेत तमाम स्थानों से स्नोकटर के जरिये बर्फ हटाई गई। अब भी तमाम इलाके बर्फ से पटे पड़े हैं। शनिवार को बेटुलीधार, कालामुनी, नंदा देवी मंदिर क्षेत्र में सैलानी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार बालिंग में 95 सेंटीमीटर, दर में 66 सेमी बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण आईटीबीपी के दारमा घाटी के गोठी, भेती, दर, बालिंग, ढाकर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को धारचूला क्षेत्र में मौसम साफ रहा।

मुनस्यारी में बर्फ में फंसे वाहनों को निकालते लोग। अमर उजाला

मुनस्यारी में बर्फ में फंसे वाहनों को निकालते लोग। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद सफेद चादर में लिपटे मकान। अमर उजाला

मुनस्यारी में बर्फबारी के बाद सफेद चादर में लिपटे मकान। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed