{"_id":"5df3c3d08ebc3e87be2ce63a","slug":"smuggler-arrested-with-770-grams-of-charas-pithoragarh-news-hld365433237","type":"story","status":"publish","title_hn":"770 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
770 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजरदेवल थाना पुलिस, एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 770 ग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी बोलेरो भी सीज कर दी है।
बृहस्पतिवार की शाम एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, एसओजी और जाजरदेवल थाने की पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नैनीपातल के पास मड़मानले तिराहे पर बोलेरो (यूके 05 टीए 1564) को रोका तो चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। उसने अपना नाम गणेश सिंह कार्की (35) निवासी ग्राम वगौर, मड़मानले पिथौरागढ़ बताया।
पूछताछ में उसने अपने पास चरस होना बताया। पुलिस टीम ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और अभियुक्त की तलाशी के लिए प्रभारी तहसीलदार दीपक वर्मा को अवगत कराया। प्रभारी तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो उसके पास से 770 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
अभियुक्त ने चरस को मड़मानले से लाने की बात बताई। पुलिस तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने पुलिस टीम की सराहना की है और टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। चरस बरामद करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी हेम तिवारी, जाजरदेवल थाने के उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह, आरक्षी बलवंत वल्दिया, सतेंद्र सुयाल, अशोक सिंह, मनीष कुमार, भुवन पांडेय, जगत सिंह, विक्रम सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा ह्रै।