{"_id":"5e35b2278ebc3e4b605d0455","slug":"smack-arrested-with-smack-pithoragarh-news-hld3718236190","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.5 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के वड्डा पुलिस चौकी में स्मैक के साथ गिरफ्त में आया आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
एसओजी और वड्डा पुलिस ने एक युवक को 2.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक काफी समय से पिथौरागढ़ में स्मैक का कारोबार कर रहा था। पुलिस की सख्ती के चलते वह स्मैक को ग्रामीण क्षेत्रों में बेच रहा था।
नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एसओजी और पुलिस ने शुक्रवार रात झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर रैगाड़ पुल के पास टनकपुर वार्ड संख्या छह निवासी मनोज कुमार की सीओ राजन सिंह रौतेला के समक्ष तलाशी ली। एसओजी प्रभारी हेम तिवारी ने बताया कि तलाशी में युवक के पास से 2.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत 25 हजार रुपए आंकी गई है। युवक ने पुलिस को बताया स्मैक वह हल्द्वानी के किसी राजा कुरैशी से लेकर आया था।
वह अभी तक पांच बार स्मैक लाकर बेच चुका है। अभी तक वह इसे नगर में बेचता था। नगर में ज्यादा सख्ती होने के कारण वह इसे गांवों में बेचने के लिए निकला था। पकड़ा गया युवक टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओजी ने जनवरी में 14 किलोग्राम चरस, दो सौ बोतल शराब सहित स्मैक को पकड़ा है।
विज्ञापन
एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने टीम की सराहना की है। टीम में वड्डा चौकी प्रभारी किशोर पंत, कांस्टेबल नंदन सिंह, बलवंत बल्दिया, भुवन पांडेय, संदीप चंद, मनीष कुमार मौजूद रहे।