फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight people died in a road accident near Muwani on Pithoragarh-Thal motor road

Pithoragarh Accident: घर जाने के लिए गाड़ी में बैठे, एक किमी आगे खड़ा था काल; एक साथ आठ की मौत से शोक की लहर

Wed, 16 Jul 2025 10:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Jul 2025 10:15 AM IST
सार

पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरकर बरसाती नाले में समा गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर हैं। मृतकों में तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। 

 

विज्ञापन
Eight people died in a road accident near Muwani on Pithoragarh-Thal motor road
वाहन खाई में गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थल-सातसिलिंग सड़क पर हुए हादसे में एक ही गांव के तीन पुरुष, दो छात्राओं, एक मासूम बच्ची, दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है। बोकटा गांव के आठ पुरुष और पांच महिलाओं सहित 13 यात्री जीप में सवार होकर मुवानी बाजार से अपने घर के लिए रवाना हुए। सिर्फ एक किलोमीटर दूर सभी भयानक दुर्घटना का शिकार हो गए। आठ यात्रियों को काल के गाल में समाना पड़ा जबकि पांच यात्री जीवन और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


बोकटा गांव के योगेश कुमार, श्याम सिंह, सुमित, विनीता, राजेंद्र, होशियार सिंह, शांति देवी, दीक्षा खरीदारी और अन्य काम से अपने स्थानीय बाजार मुवानी पहुंचे। गांव की ही पूजा अपनी सात साल की मासूम बेटी सिमरन के साथ खरीदारी के लिए बाजार आई। सभी ने अपना काम निपटाया और घर वापसी के लिए वाहन का इंतजार किया। गांव का ही चालक नरेंद्र सिंह जीप लेकर पहुंचा और सभी ग्रामीण घर जाने के लिए इसमें सवार हुए। जीआईसी मुवानी में पढ़ने वाली दो सगी बहनें 11वीं कक्षा की छात्रा विनीता और नौवीं की छात्रा तनुजा भी अपने गांव वालों के साथ घर जाने के लिए जीप में बैठीं।
विज्ञापन


सभी गांव वाले एक ही जीप में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। उन्हें यह मालूम नहीं था कि रास्ते में एक भयानक घटना उनका इंतजार कर रही है। जिस जीप में वह एक साथ सवार होकर जा रहे हैं यह साथ सिर्फ कुछ पल में ही छूट जाएगा। मुवानी बाजार से सिर्फ एक किलोमीटर आगे जाकर जीप अनियंत्रित होकर गधेरे में गिर गई। घटना में दो सगी बहनों सहित एक ही गांव के आठ लोग काल के गाल में समा गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और हर कोई स्तब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर छोटा भाई कर रहा था बहनों का इंतजार, हमेशा के लिए छोड़ गईं साथ
मुवानी। जीआईसी मुवानी में पढ़ने वाली दो सगी बहनों विनीता और तनुजा का 10 साल का छोटा भाई है। माता-पिता के साथ तीनों भाई-बहन हंसी-खुशी जीवन बिता रहे थे। सुबह दोनों बहनें छोटे भाई को स्कूल से जल्द घर लौटकर साथ में खेलने की बात कर रवाना हुईं। तीनों को यह मालूम नहीं था कि अब वे आपस में कभी एक साथ नहीं खेल पाएंगे। छोटा भाई अपनी बहनों का इंतजार करता रहा और वे घर नहीं लौट सकीं। इस घटना में भाई और बहनों का साथ हमेशा के लिए छूट गया। एक साथ दोनों बेटियों की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है तो मां बदहवास है। छोटा भाई यह मानने को तैयार नहीं है कि अब उसकी दोनों बहनें उसे अलविदा कह हमेशा के लिए छोड़कर चलीं गईं हैं।


मां को पता नहीं गोद में बैठी मासूम बेटी की हो चुकी है मौत
बोकटा की पूजा अपनी सात साल की मासूम बेटी को लेकर खरीदारी के लिए मुवानी बाजार पहुंची। खरीदारी कर वह बेटी सिमरन को गोद में बैठाकर जीप में सवार हुई। कुछ ही दूर जीप खाई में गिर गई। घटना में मां की गोद से छिटकी मासूम ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मां अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। उसे यह मालूम नहीं है कि उसकी मासूम बेटी उसे हमेशा के लिए छोड़कर चली गई है। जो घर सुबह तक मासूम की चहलकदमी से गुलजार था, अब वहां मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed