फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sisters tied Rakhi on the wrists of soldiers

Pithoragarh News: बहनों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

Fri, 08 Aug 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sisters tied Rakhi on the wrists of soldiers
धारचूला के व्यास घाटी में सैनिकों को राखी बांधती स्थानीय महिलाएं। स्रोत:सूचना विभाग।
धारचूला/डीडीहाट। व्यास घाटी में चीन सीमा पर देश की सुरक्षा में डटे जवानों को स्थानीय महिलाओं ने राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की। परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर सैनिकों को राखी बांधते हुए महिलाओं ने उन्हें सलामती का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

व्यास घाटी में स्थानीय महिलाओं ने सैनिकों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। सभी ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधी। सैनिकों ने बहनों को मिठाई खिलाते हुए उपहार दिए। धारचूला में भी महिलाओं ने एसएसबी की 11 वीं वाहिनी के जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। लीला बंग्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने एसएसबी के जवानों को राखी बांधी। उन्होंने कहा कि जवान सीमाओं के साथ देश के हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। इस मौके पर पार्वती नौटियाल, सभासद शकुंतला आगरी, बेला शर्मा, सुमन वर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

डीडीहाट के आईटीबीपी मिर्थी परिसर में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों को राखी बांधी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उपसेनानी मलविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर कमांडेंट प्रशांत यादव, सहायक सेनानी गिरधर सिंह, प्रीतम सिंह, पीयूष, भूपेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed