{"_id":"6457dc5a8e931df4b0095bb8","slug":"sirsoli-village-khutani-hydro-project-work-started-pithoragarh-news-c-8-1-133557-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सप्ताह भर से रुका खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सप्ताह भर से रुका खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट का कार्य शुरू
Sun, 07 May 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 07 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सिरसोली गांव के कुछ लोगों ने सड़क जाम कर खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट कार्य रोक दिया गया था। अब प्रशासन की पहल और प्रोजेक्ट के अधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहमति के बाद बंद पड़े कार्य को शुरू कर दिया गया है।
सिरसोली के कुछ लोग परियोजना का विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ लोग परियोजना के पक्ष में हैं। रविवार को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सिरसोली गांव के लोगों और खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों की बैठक तहसील में हुई। एसडीएम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर ग्रामीणों से कार्य में बाधा नहीं डालने की अपील की।
प्रोजेक्ट मेनेजर अशोक सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को प्रोजेक्ट से कोई नुकसान नहीं हो रहा है। गांव के अधिकतर लोग प्रोजेक्ट के समर्थन में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते ग्रामीणों को गुमराह कर विरोध करा रहे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट बनने में किसी का कोई भी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि हेमंत कुमार ने कहा कि कार्य में कोई व्यवधान नहीं किया जाएगा। तय किया गया कि शीघ्र ही एक बैठक गांव में की जाएगी जिसमें एसडीएम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, कानूनगो रमेश गिरी गोस्वामी, मदन मोहन जोशी, विरेंद्र डसीला, प्रधान कविता देवी, पूर्व प्रधान दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।