फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sirsoli Patti survey cracks in houses

Pithoragarh News: सिरसोली पट्टी के 50 घरों में मिली दरारें

Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sirsoli Patti survey cracks in houses
बनकोट गांव में टनल निर्माण के बाद घरों में पड़ी दरारें। संवाद
गणाई गंगोली/पिथौरागढ़। गणाई गंगोली तहसील के सिरसोली पट्टी के बनकोट का भू-वैज्ञानिकों ने सर्वेक्षण किया जिसमें गांव के 50 घरों में 0.1 मिमी से दो मिमी की दरारें पाई गईं। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि आवासीय भवनों की दरारों को उचित तकनीक अपनाकर शीघ्र मरम्मत की आवश्यकता है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति बहुल गांव सिरसोली पट्टी बनकोट तहसील गणाई जिला पिथौरागढ़ के सभी मकानों में खुटानी हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माणाधीन टनल में हो रहे विस्फोट की वजह से दरारें आई हैं। उप निदेशक भूवैज्ञानिक दिनेश कुमार, तहसीलदार कुंदन नयाल, कानूनगो रमेश गिरी, खुटानी पावर प्रोजेक्ट के सिविल प्रबंधक कुंवर सिंह कोरंगा, खुटानी पावर प्रोजेक्ट के प्रशासनिक इंचार्ज विष्णु दत्त शर्मा ने बनकोट गांव का सर्वेक्षण किया जिसमें 50 घरों में 0.1 मिमी से दो मिमी की दरारें पाई गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सरयू नदी में खुटानी पावर प्रोजेक्ट कंपनी 21 मेगावाट की हाइड्रोपावर हाउस का निर्माण कर रही है जिसमें दो टनल बनाए जा रहे हैं। सर्वेक्षण में पाया गया कि क्षेत्र में पहाड़ी ढाल की ओर उचित स्थान नहीं छोड़ा गया है और न सुरक्षा दीवारों का निर्माण ही किया गया है। यहां कमजोर चट्टानें हैं। टनल के निर्माण के लिए विस्फोट किया जा रहा है। यहां पर उचित तकनीकी अपनाकर घरों की मरम्मत शीघ्र करना जरूरी है। टीम ने सर्वेक्षण के बाद डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य जबरन बंद कराने की चेतावनी
गणाई गंगोली/पिथौरागढ़। बनकोट गांव के ग्रामीणों का कहना है कि वह घरों एवं अन्य स्थानों पर आ रही दरारों की शिकायत लंबे समय से कंपनी और शासन-प्रशासन से कर रहे हैं। इसके बाद भी सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्य शीघ्र बंद नहीं करने पर कार्य को जबरन बंद कराने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed