फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SIR... Congress workers furious over notice, stage protest

Pithoragarh News: एसआईआर... नोटिस पर बिफरे कांग्रेस कार्यकर्ता, किया प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
SIR... Congress workers furious over notice, stage protest
पिथौरागढ़। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दूसरे चरण में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी करने से से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के जरिये पार्टी के वोटरों को निशाना बनाते हुए उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि बीएलओ को 2003 की वोटर लिस्ट के आधार पर मतदाताओं को जोड़ना था। इस आधार पर 5,300 वोटर मैपिंग में नहीं थे लेकिन 22,500 ऐसे मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं जिनके नाम और जन्मतिथि में संशय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर यही सब करना था तो बीएलओ ने क्या काम किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने 10 सदस्यीय टीम का चुनाव किया है जो इस सब पर नजर रख रही है। मतदाताओं की फाइनल लिस्ट पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर कांग्रेस के वोटरों को सूची से बाहर करने की साजिश है इसका विरोध किया जाएगा। यहां दीपांशु वर्मा, सुधीर चौहान, दीप वर्मा, भुवन जोशी, प्रयागराज, मुस्तकीम कुरैशी, शंकर लाल, सूरज वल्दिया, नरेश कुमार, रोहित बिष्ट, मोहम्मद काशिफ, मन्नू ठाकुराती, रहीम कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed