{"_id":"5c7579a1bdec22738b6af7ae","slug":"signer-jam-imposed-by-villagers-in-kande-karauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडे किरौली में ग्रामीणों ने लगाया सांकेतिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडे किरौली में ग्रामीणों ने लगाया सांकेतिक जाम
Tue, 26 Feb 2019 11:08 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग के कांडे किरौली में एटीएम हटाने को लेकर उप जिलाधिकारी से वार्ता करते ग्रामीण।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडे किरौली से एसबीआई का एटीएम हटाने के विरोध में ग्रामीण बैंक पहुंच गए। ग्रामीण बैंक प्रबंधन से बात करना चाह रहे थे, लेकिन प्रबंधक गेट पर ताला लगाकर बेड़ीनाग की ओर निकल गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने थल-बेड़ीनाग मार्ग पर सांकेतिक जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एटीएम को वापस लाने की मांग उठाई। सड़क पर जाम की सूचना से उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, एसआई भगवान गोस्वामी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण बैंक प्रबंधक को हटाने की मांग पर अड़ गए। इस पर एसडीएम ने बैंक के महाप्रबंधक को फोन कर मामले की जानकारी दी।
उन्होंने शीघ्र एटीएम लगाने और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस पर ग्रामीण मान गए और जाम खोल दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर खाते बंद करने की चेतावनी दी। बैंक प्रबंधक द्वारा मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की गई। इससे उनमें रोष पनप गया। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रभा पंत समेत कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। इधर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक एच पांगती ने बताया कि एटीएम को हटाया नहीं जाएगा। कहा कि बैंक प्रबंधक के व्यवहार को लेकर शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।