{"_id":"579513144f1c1b6106c4c457","slug":"sick-from-eating-mushrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली ले जाए गए मशरूम खाने से बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ले जाए गए मशरूम खाने से बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मशरूम
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के बमडोली गांव में एक सप्ताह पहले जंगली मशरूम खाने से बीमार शंकर राम, उनकी पत्नी सुनीता और बेटी कविता तीनों को बरेली अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत बेहद गंभीर है। जंगली मशरूम खाने से शंकर राम की एक बेटी और बेटे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मशरूम खाने से परिवार के सभी सदस्यों की किडनी पर असर पड़ा है। जहर के कारण पेट से लगातार खून निकल रहा है। गांव के लोगों ने आपस में चंदा कर शंकर राम को बरेली अस्पताल भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार और प्रशासन ने कोई मदद नहीं दी है। उन्होंने बताया कि शंकर राम की बेटी कविता की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात की है और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन