{"_id":"6a6e2a013bdb12291203cf5c","slug":"shrimad-bhagwat-katha-shravane-brahmanda-in-kumaoni-language-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-142523-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कुमाऊंनी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कुमाऊंनी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु
Sat, 01 Aug 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र स्थित रुद्र महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचे। कथावाचक पंडित गिरीशानंद शास्त्री ने आत्मदेव प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो भगवान की आराधना करता है उसे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।
समिति अध्यक्ष इंदुवर जोशी ने बताया कि पहली बार कुमाऊंनी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिल रहा है। कहा कि तल्लादेश क्षेत्र के 21 गांवों के श्रद्धालु कथा में सहभागिता कर रहे हैं। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है। इसके उपरांत भजन का आयोजन भी किया जा रहा है।