{"_id":"5f109c418ebc3e635c771ca8","slug":"shops-will-open-for-only-three-hours-pithoragarh-news-hld3899692103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ से तीन घंटे ही खुलेंगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ से तीन घंटे ही खुलेंगीं दुकानें
विज्ञापन
डीडीहाट नगर में नगर की सड़कों से लेकर वाहनों को भी सैनिटाइज किया गया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर के एक व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बृहस्पतिवार को डीडीहाट बाजार बंद रहा। केवल जरूरी सामान की दुकानें सुबह सात से दस बजे तक खुली रहीं। पूरे नगर को व्यापार संघ ने रविवार तक बंद करा दिया है।
बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल के नेतृत्व में ईओ पीएस बोरा ने पूरे नगर को सैनिटाइज कराया। कोरोना की आशंका का देखते हुए बाजार में दिन भर पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। सुबह सात से 10 तक सब्जी और दूध की दुकानें ही खुली।
अस्कोट में एक घंटे ही खुलेंगी दुकानें
अस्कोट। कोरोना की आशंका को देखते हुए अस्कोट में व्यापार संघ की बैठक हुई। अध्यक्ष कैलाश पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 18 जुलाई तक सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि फल सब्जी की दुकानें भी सुबह सात बजे से आठ बजे तक की खुलेंगी। मेडिकल स्टोर दिन भर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
--
मुवानी में खुले रहेंगे मेडिकल स्टोर
मुवानी। कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए मुवानी बाजार को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार से बाजार केवल सुबह सात बजे से दिन में दो बजे तक ही खुलेंगे। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। व्यापारियों की बैठक में दान सिंह, हरीश सिंह, विजय, नरेंद्र कार्की, जनक सिंह, पंकज कन्याल, देवेंद्र कुमार, संजय आदि व्यापारी मौजूद रहे।
---
पिथौरागढ़ जिले में अब कोरोना के 10 एक्टिव मामले
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में कोरोना के 77 पॉजिटिव पाए गए मामलों में से 67 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कुल 77 पॉजिटिव में से 10 एक्टिव केस हैं। अब तक जिले से कुल 3637 व्यक्तियों के लैब सैंपल लिए गए, जिसमें से 2596 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। 16 जुलाई को जिले से 310 व्यक्तियों के लैब सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल शेष 964 की जांच रिपोर्ट आनी है। ब्यूरो