फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shift to inline

इनरलाइन को फिर से जौलजीबी शिफ्ट किया जाए

Fri, 21 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shift to inline
इनरलाइन बदलने की मांग - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच ने इनरलाइन को छियालेख से हटाकर फिर से जौलजीबी लाने की मांग की है। ऐसा करने से सीमांत क्षेत्र में अपराधियों के प्रवेश पर रोक लगेगी। 1998 तक इनरलाइन जौलजीबी में थी लेकिन इसे हटाकर धारचूला से 60 किमी आगे छियालेख में शिफ्ट कर दिया गया। 1998 से पहले धारचूला जाने के लिए लोगों को इनरलाइन परमिट लेना पड़ता था।

विज्ञापन


हिजामं ने कहा है कि जब से इनरलाइन जौलजीबी से हटाई गई है तब से धारचूला समेत सीमांत के तमाम कस्बों और गांवों में संदिग्ध लोगों का प्रवेश बढ़ गया है। अब सीमांत की सुरक्षा को देखते हुए इस मामले को केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा। हिजामं की यहां हुई बैठक में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाने की निंदा की गई।
विज्ञापन


इस मामले में हिजामं ने कहा कि पाकिस्तान वैश्विक कानूनों का उल्लंघन कर रहा है। हिंदुओं से अपील की गई कि वह उदास न बैठें और देश की सुरक्षा के लिए सजग दृष्टि अपनाएं। हिजामं जिलाध्यक्ष सोनम पांडे ने अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश सह संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की, प्रदेश महामंत्री सुधीर बंसल, मयूर नागी, हरीश कुमार, महेश जोशी, कमलेश धामी, सुरजीत सोड़ी, आलोक धामी, अभिषेक पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed