{"_id":"66c626bef18841bcdc0c1053","slug":"senior-citizens-planted-saplings-in-the-garden-established-in-the-ashram-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-116984-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वरिष्ठ नागरिकों ने आश्रम में स्थापित वाटिका में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वरिष्ठ नागरिकों ने आश्रम में स्थापित वाटिका में रोपे पौधे
Wed, 21 Aug 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामचंद्र मिशन आश्रम की वाटिका में पौधरोपण करते वरिष्ठ नागरिक। स्वयं
पिथौरागढ़। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर संगठन के अध्यक्ष दयानंद भट्ट के नेतृत्व में रामचंद्र मिशन आश्रम में स्थापित वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। दयानंद भट्ट ने बताया कि आश्रम में व्यवस्थापक पुष्कर दत्त जोशी के सहयोग से वरिष्ठ सदस्य स्व. गोविंद बल्लभ नगरकोटी के नाम से वाटिका स्थापित की गई।
स्व. नगरकोटी की पत्नी ने भी वाटिका में पौधा रोपा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। कार्यक्रम में डीएस भंडारी, चंद्र शेखर महर, नरेंद्र गुरंग, मनोहर सिंह खाती, हीरा बल्लभ फुलेरा, लक्ष्मी दत्त, राम सिंह, आरस खनका, एलपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। संवाद