{"_id":"6acbc8fc4425e08609003ffe","slug":"selection-trials-for-the-champawat-district-under-16-boys-and-girls-basketball-teams-concluded-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145476-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चंपावत जिला अंडर-16 बालक और बालिका बास्केटबाल टीम का चयन ट्रायल संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चंपावत जिला अंडर-16 बालक और बालिका बास्केटबाल टीम का चयन ट्रायल संपन्न
Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बास्केटबाल एसोसिएशन चंपावत की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में जिला अंडर-16 बालक और बालिका बास्केटबाल टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। रविवार को हुए ट्रायल में बालक वर्ग में 30 और बालिका वर्ग में 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के माध्यम से आगामी राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र महर ने बताया कि चयनित चंपावत जिले की अंडर-16 बालक एवं बालिका टीमें 13 से 14 अक्तूबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव सुभाष पांडेय, बास्केटबाल कोच राजेंद्र सिंह धामी, विपिन, अमित, उमा चंद, रोहिणी बोहरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि दोनों वर्गों की टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित करेंगी।