{"_id":"5b478e8a4f1c1bb2288b61dc","slug":"security-wall-book-made-for-security-of-eyebrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौंराबगड़ की सुरक्षा के लिए बनी सुरक्षा दीवार बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौंराबगड़ की सुरक्षा के लिए बनी सुरक्षा दीवार बही
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
मदकोट में मंदाकिनी नदी के कटाव से ध्वस्त सुरक्षा दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से मदकोट क्षेत्र में तबाही जारी है। बारिश से मंदाकिनी नदी के उफान में आने से भौंराबगड़ की सुरक्षा के लिए बनी सुरक्षा दीवार का लगभग 17 मीटर हिस्सा बुधवार रात बह गया। दो स्थानों पर दीवार बहने से यहां रहने वाले 32 परिवारों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
गांव की सुरक्षा के लिए कुछ समय पहले ढाई करोड़ की लागत से 290 मीटर लंबी दीवार बनाई गई थी। उधर, देवीबगड़ में गिरीश बिष्ट और आदित्य बिष्ट के मकान में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से लगातार मलबा आ रहा है। आंगन और कमरों में मलबा भरता जा रहा है। परिवार के सदस्य डरे हैं। लोनिवि ने टांगा गांव को जाने के लिए सेराघाट और मापथल होते हुए एक रास्ता बनाया है। गांव के लोग अब इसी रास्ते से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
रात को ध्वस्त हो रही दिन में बनी सड़क
मदकोट। मदकोट से मुनस्यारी के बीच सड़क आवाजाही के लिए खुल गई है, जबकि मदकोट से बंगापानी तक अब भी सड़क बदहाल पड़ी है। घिंघरानी नाले में दिन में बनाई जा रही सड़क तेज बारिश से रात में बह जा रही है। बीआरओ सड़क सुधार के काम में लगा हुआ है। मदकोट-बोना सड़क में भी सुधार का काम जारी है।
विज्ञापन
10 घंटे ठप रहा मोबाइल नेटवर्क
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित मदकोट क्षेत्र में संचार सेवाएं भी बदहाल हैं। बुधवार सुबह 10.30 बजे मोबाइल फोनों से बीएसएनएल, आइडिया और वोडाफोन के सिग्नल गायब हो गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे संचार सेवाएं सुधरी। इस दौरान लोग शेष स्थानों से पूरी तरह से कटे रहे। संचार सेवाओं में व्यवधान आने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।