फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Security of Naini Saini Airport increased, flying of drones banned in the entire district

Pithoragarh News: नैनीसैनी एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, जिले भर में ड्रोन उड़ाने पर रोक

Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Security of Naini Saini Airport increased, flying of drones banned in the entire district
पिथौरागढ़। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच चीन और नेपाल की सीमा से लगे सीमांत जिले में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। दिल्ली और देहरादून को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने वाले नैनीसैनी एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


हवाई अड्डे के आसपास समेत जिले भर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां तक कि वैवाहिक या किसी अन्य कार्यक्रम में लोग ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे। पुलिस ने मुनादी कर इसके सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कोट
जिले में सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस जिले की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर तैयार है।- रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़
--

ब्लैक आउट हुआ तो काले कपड़े से ढकी जाएंगी सोलर लाइटें

सीमा पर तनाव पैदा होते ही सीमांत जिले में भी ब्लैक आउट की तैयारी शुरू हो गई है। घरों की लाइटों को बंद करना आसान है लेकिन नगर, कस्बों और गांवों में लगीं सोलर लाइटों और हाइमास्ट लाइटों को ब्लैक आउट के दौरान बंद करना चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अंधेरा होते ही ये खुद- ब-खुद जल जाते हैं। सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ने ब्लैक आउट के दौरान सोलर लाइटों को काले कपड़े से ढकने के निर्देश उरेडा, निकायों, जिला पंचायत और पंचायत राज विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed