फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM's Print in Jakhpant Mining Sector

जाखपंत खनन क्षेत्र में एसडीएम का छापा

Sun, 28 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
SDM's Print in Jakhpant Mining Sector
जाखपंत गांव में इस तरह हो रहा खनन - फोटो : अमर उजाला

जाखपंत के खनन क्षेत्र में रविवार को एसडीएम एसके पांडे ने छापा मारा। एसडीएम ने खनन सामग्री से भरे कई वाहन पकड़ लिए। खनन के लिए लगाई गई जेसीबी भी पकड़ी गई। पहली बार एसडीएम को मौके पर खनन करते हुए लोग पकड़े गए। जाखपंत में पिछले 15 वर्षों से खनन कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन का छापा पड़ने से पहले ही खनन माफिया मौके से फरार हो जाते थे।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव की सीमा पर हो रहे खनन से परेशान जाखपंत के लोगों ने पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के सामने समस्या को रखा था। मंत्री ने जिलाधिकारी को आदेश दिए थे कि इस मामले में प्रभावी कदम उठाए जाएं और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने क्षेत्र के दौरे पर गए एसडीएम को बताया कि खनन से सिर्फ भूकटाव का ही खतरा नहीं बढ़ रहा है, वरन इससे कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इलाके में अवैध तरीके से खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed