फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM crossed the river, the court imposed

एसडीएम ने नदी पार कर अनोली में लगाया दरबार

Sat, 04 Jul 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Sat, 04 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने तमाम विभागीय अधिकारियों के साथ अनोली गांव पहुंचकर जनता दरबार लगाया और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। सिमलता से 7 किमी पैदल दूरी पर स्थित अनोली जाने के लिए रास्ते में पड़ने वाली कुलूर नदी को पार करना पड़ता है। नदी पार करने के लिए कोई पुल भी नहीं है।

विज्ञापन


जनता दरबार में इलाके के लोगों ने बिजली की समस्या उठाई। कहा कि इलाके में हर समय लो-वोल्टेज रहती है। बिजली नियमित नहीं रहती है। एसडीएम ने यूपीसीएल के एसडीओ प्रदीप कुमार को लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के साथ ही लगातार बिजली सप्लाई देने के आदेश दिए। लोगों ने क्षतिग्रस्त पड़ी पेयजल लाइनों का भी मुद्दा उठाया। इस पर एसडीएम ने जल संस्थान के जेई परमानंद पुनेठा को तत्काल पेयजल किल्लत दूर करने के आदेश दिए। लोगों ने मोटर सड़क निर्माण का मामला उठाया तो एसडीएम ने बताया कि अनोली के लिए सड़क स्वीकृत हो गई है, जल्द ही इसके टेंडर लग जाएंगे।
विज्ञापन


एसडीएम ने आपदा और मनरेगा मद से क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत के स्टीमेट तैयार करने के आदेश दिए। एसडीएम ने जनता दरबार में कई स्कूली बच्चों से प्रश्न पूछकर शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। जनता दरबार में विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व विभाग ने जमीन संबंधी मामले निपटाए। तहसीलदार हरीश चंद्र आर्या, राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र पाठक, सहायक विकास अधिकारी वन गोविंद बल्लभ, सोहन लाल, प्रकाश बाफिला, जगदीश पाठक, दिनेश पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed