फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scorpio rolled down the slope, businessman died after being hit by it

Pithoragarh News: ढलान में स्काॅर्पियो लुढ़की, चपेट में आने से व्यापारी की मौत

Tue, 13 May 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Scorpio rolled down the slope, businessman died after being hit by it
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। दशाईथल के एक व्यापारी के लिए उसकी जीप काल बन गई। सफाई करते समय स्कॉर्पियो अचानक ढलान पर बढ़ने लगी। रोकने की कोशिश में व्यापारी इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दशाईथल के व्यापारी ललित महरा अपने घर के पास अपनी स्कॉर्पियो जीप धो रहे थे। इसी बीच कार अचानक ढलान की ओर सरकने लगी। व्यापारी ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर जिला मुख्यालय रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही ललित महरा ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यापारी की मौत हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम है। वहीं क्षेत्र के व्यापारियों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने एक महीने पहले नई जीप खरीदी थी जो उसकी मौत का कारण बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed