{"_id":"55de386fdc032e29729ea594b891b778","slug":"scope-of-agm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने रोडवेज के एजीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने रोडवेज के एजीएम को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानक से अधिक चल चुकी पुरानी बसों को सड़क से हटाने समेत तमाम मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के नेतृत्व में रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक मोहम्मद नसीर का घेराव किया। साथ ही एक घंटे तक एजीएम कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दोपहर एक बजे एजीएम कार्यालय पहुंचे भाजपाइयों ने अव्यवस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी की। एजीएम का घेराव करते हुए कहा कि मानक से अधिक चली बसों को तत्काल सड़क से हटा दिया जाए। पिथौरागढ़ डिपो को 10 नई हाइटेक बस दिलाने के साथ ही टनकपुर डिपो से संचालित हो रही बसों को पिथौरागढ़ डिपो से संचालित करने की मांग की गई। भाजपाइयों के दबाव पर रोडवेज वर्कशॉप के फोरमैन को मौके पर बुलाया गया। पार्ट्स की कमियों की बात सामने आई। भाजपाइयों ने कहा कि फोरमैन की क्लीन चिट मिलने के बाद ही बसों को आगे रवाना किया जाए।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने कहा कि खटारा बस सड़क पर चलती मिली तो उसे मौके पर ही रोक लिया जाएगा। दो बजे तक चले धरने में पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि गोलू पाठक, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, जिला महामंत्री ललित पंत, मनोज सामंत, जिला प्रवक्ता गेहराज पांडे, बसंत वर्मा, अभिमन्यु खत्री, डीके देवलाल, सावित्री जोशी, हेमा महर आदि शामिल थे।
विज्ञापन