फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Schools and offices will be closed today

आज बंद रहेंगे बेड़ीनाग के स्कूल और दफ्तर

Sun, 05 Jul 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Sun, 05 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

नगर पंचायत के गठन में हो रही देरी से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को बेड़ीनाग के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल बंद रखने का ऐलान कर दिया। पिछले दिनों इस मुद्दे पर लोगों ने धरना भी दिया था। रविवार को हुई बैठक में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बेड़ीनाग में नगर पंचायत गठन की घोषणा 18 महीने पहले हो गई थी। इसके सीमांकन की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है, लेकिन बेड़ीनाग के लोग अब न तो ग्राम पंचायत के अधीन हैं और न ही नगर पंचायत अस्तित्व में आ पाई है। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक ने कहा कि सोमवार को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यदि सरकार ने नगर पंचायत का कामकाज शुरू नहीं किया तो व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले चरण में बाजार बंद और चक्काजाम जैसे कदम उठाए जाएंगे। सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद कराने के लिए आज प्रचार किया गया।
विज्ञापन


बैठक में देवसिंह गैड़ा, मनीष पंत, किशन पंत, हेमंत उप्रेती, प्रकाश बोरा सहित अन्य लोगों ने कहा कि नगर पंचायत का कामकाज शुरू कराने के लिए सभी को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन गांवों को नगर पंचायत में शामिल किया गया है वहां भी विकास के काम ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed