{"_id":"5ac65c784f1c1bbf618b5995","slug":"school-children-showcase-the-culture-of-different-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने दिखाई विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने दिखाई विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी मलयनाथ पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित वार्षिकोत्सव का मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिह चुफाल ने शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। राजस्थानी लोक नृत्य घुमर की प्रस्तुति पर दर्शकों की खूब तालियां मिली। विद्यालय की प्रबंधक भावना जोशी एवं प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र जोशी ने पूरे वर्ष का लेखा-जोखा अभिभावकों के समक्ष रखा। विद्यालयी क्रियाकलापों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष कविंद्र साही, हरेंद्र चुफाल, देवी दत्त, बीएस बोरा, बीएस देउपा, गोविंद लाल साह, महेश कन्याल, बलवंत बोरा, आरएस चौहान आदि थे।
विज्ञापन