{"_id":"64441c3903474c549002f356","slug":"school-administration-arbitrary-picket-parents-pithoragarh-news-c-8-1-119558-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अभिभावकों और लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अभिभावकों और लोगों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Sat, 22 Apr 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निजी स्कूल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अभिभावकों और लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर शोषण करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
राज्य आंदोलनकारी गोपू महर के नेतृत्व में अभिभावक शनिवार को गांधी चौक पर एकत्र हुए और वहां अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। गोपू महर ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल प्रशासन द्वारा उत्तराखंड शासन की ओर से निर्धारित एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अतिरिक्त निजी पब्लिकेशन की महंगी पुस्तकें छात्रों पर थोपी जा रही हैं। साथ ही पुन:प्रवेश, मेंटेनेंस और डेवलपमेंट के नाम पर शुल्क वसूलकर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। वहीं निजी स्कूलाें में कार्यरत कर्मचारियों और शिक्षकों को तय मानकों के अनुरूप मानदेय नहीं दे रहे हैं।
छात्रसंघ के सांस्कृतिक सचिव गौरव चंद्र पंत ने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका में फैसला देते हुए कहा है कि निजी स्कूल एनसीईआरटी के अलावा अन्य निजी पब्लिकेशन की पुस्तकें नहीं लगा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर एनसीईआरटी के मूल्यों के समकक्ष ही रिफ्रेशर बुक प्रयोग हो सकती हैं। इसके बावजूद पिथौरागढ़ में निजी स्कूल महंगे निजी पब्लिकेशन की पुस्तकें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं। इस मौके पर होशियार लुंठी, सोनम पांडेय, दीपक गिरी, सौरभ मिश्रा, समाजसेवी दीपक जोशी आदि मौजूद थे।