फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard chases woman who went to cut grass; she is saved thanks to the courage of her companions

Pithoragarh News: घास काटने गई महिला के पीछे दौड़ा तेंदुआ, साथियों के हौसले से बची जान

Tue, 06 Oct 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard chases woman who went to cut grass; she is saved thanks to the courage of her companions
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के खेती गांव में 10 साल के बच्चे को निवाला बनाने के बाद तेंदुआ और अधिक आक्रामक हो गया है। तेंदुआ वन विभाग की नजरों से ओझल होकर लोगों और जानवरों पर हमला कर रहा है। खेती गांव से तीन किलोमीटर दूर भूली गांव में तेंदुआ घास काटने गई महिला काैशल्या के पीछे हमला करने के लिए दौड़ा। साथियों के हौसले से महिला की जान बच गई। वन विभाग के तमाम प्रयासों और पिंजरों के बावजूद तेंदुआ पकड़ से बाहर है और लगातार हमलों को अंजाम दे रहा है जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर खेती गांव में बीते शनिवार शाम आंगन में खेल रहे 10 साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। करीब 200 मीटर दूर बच्चे का शव मिला। तब से 35 वन कर्मी तेंदुए की खोजबीन में जुटे हैं लेकिन उन्हें वह नजर नहीं आया। गांव और आसपास के क्षेत्र में लगे तीन पिंजरों में भी तेंदुआ कैद नहीं हो सका है। वन विभाग को तेंदुआ तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन वह आसपास के लोगों और जानवरों के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार तेंदुए ने खेती से एक किलोमीटर दूर भंडारीगांव में कुत्ते के एक बच्चे को मार डाला जबकि दो को साथ ले गया। तेंदुए के हमले की घटना यहीं नहीं रुकी। इसी दिन घटनास्थल से तीन किमी दूर भूली गांव में घास काटने गई एक महिला के पीछे तेंदुआ हमला करने के लिए दौड़ा। साथियों ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और महिला की जान बच गई। डरी-सहमी महिलाओं ने घास काटना छोड़ घरों का रुख किया। हालात यह है कि महिलाएं अब घास काटने जंगल नहीं जा रही हैं। इन घटनाओं के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भी दहशत है। लोग अकेले घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संभावना है कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए हो सकते हैं। लोगों को भी सतर्क रहना होगा। -नेहा सौन, एसडीओ, वन विभाग, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article