फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cards not used to collect rations for six months will be deactivated

Pithoragarh News: छह माह से राशन न लेने वाले कार्ड होंगे निष्क्रिय

Tue, 06 Oct 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cards not used to collect rations for six months will be deactivated
चंपावत। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह 21 तारीख को ऐसे राशन कार्ड चिह्नित किए जाएंगे जिन पर लगातार छह माह से राशन का कोई लेन-देन नहीं हुआ है। ऐसे कार्ड अगले माह की पहली तारीख को स्वतः निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। स्थायी रूप से निरस्त करने से पहले कार्डधारकों को 90 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में ई-केवाईसी और क्षेत्रीय सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने जिले के सभी राशन कार्डधारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लागू होने वाली नई व्यवस्था की जानकारी दी है।
विज्ञापन

खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार एक अक्तूबर 2026 से देशभर में राशन कार्डों के स्वतः निष्क्रियकरण की व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अलावा आधार क्रॉस-मैचिंग के माध्यम से डुप्लीकेट लाभार्थियों की भी पहचान की जाएगी। कार्ड या लाभार्थी का नाम निष्क्रिय होने पर पंजीकृत मुखिया के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने कार्डधारकों से समय रहते ई-केवाईसी और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed