फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Jauljibi-Munsiyari road, which connects to the China border, will be widened to two lanes up to Bangapani

Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाली जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क बंगापानी तक होगी टू लेन

Tue, 06 Oct 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The Jauljibi-Munsiyari road, which connects to the China border, will be widened to two lanes up to Bangapani
पिथौरागढ़। सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क बंगापानी तक टू लेन होगी। 29.31 किलोमीटर सड़क पर सेना के साथ ही पर्यटकों के वाहन सरपट दौड़ेंगे। इससे चीन सीमा तक पकड़ मजबूत होने के साथ ही पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी। इस सड़क को टू लेन बनाने में 587 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जौलजीबी-बंगापानी सड़क पर्यटन नगरी मुनस्यारी के साथ ही चीन सीमा को जोड़ती है। यह सड़क वर्तमान में बीआरओ के अधीन है। रोजाना इस सड़क से होकर देश-विदेश के पर्यटक और सैनिक आवाजाही करते हैं। सिंगल लेन होने से इस सड़क पर आए दिन जाम लगता है तो दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। अब यह महत्वपूर्ण सड़क टू लेन होगी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को इसके लिए 587 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलेगी और जल्द काम शुरू होगा। इस सड़क के चौड़ीकरण से पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी तो इससे जौलजीबी, बंगापानी, मदकोट सहित मार्ग पर पड़ने वाले अन्य कस्बों में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन

---------------
घाट-उडियारी बैंड को टू लेन बनाने के लिए बन रही है डीपीआर
पिथौरागढ़। घाट-उडियारी बैंड सड़क प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका, चौकोड़ी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट आदि पर्यटक स्थलों को जोड़ती है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण यह सड़क चौड़ी न होने से पर्यटकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क को भी टू लेन बनाने की पहल शुरू हुई है। 80 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा करने के लिए डीपीआर तैयार हो रही है इसे भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
प्रदेश और सीमांत जिले में रोड कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए सरकार गंभीर है। जौलजीबी-बंगापानी और घाट-उडियारी बैंड सड़क को टू लेन किया जाना है। इन सड़कों का चौड़ीकरण होने से आवाजाही सुगम होने के साथ ही जिले का पर्यटन बढ़ेगा। -अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article