फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Saved the lives of mother and child through a normal delivery

Pithoragarh News: सामान्य प्रसव कराकर बचाई जच्चा-बच्चा की जान

Fri, 19 Jun 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Saved the lives of mother and child through a normal delivery
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। समकोट निवासी ममता देवी (26) का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सामान्य प्रसव कराया गया। 43 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था के बावजूद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

ममता की संभावित प्रसव तिथि 28 मई थी। तिथि बीतने पर उन्हें जिला महिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। उन्होंने मना कर दिया और घर लौट गईं। बीते बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें सीएचसी लाए। जांच में पता चला कि शिशु गर्भ में शौच कर चुका था। बच्चेदानी का मुंह भी खुल गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी ले. कर्नल अजय कुमार और नलिनी पांगती की टीम ने सीएचसी में प्रसव कराने का निर्णय लिया। ममता ने तीन किलोग्राम के स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

---------
प्रसव कराने में लगे दो घंटे
डॉ. नलिनी ने बताया कि ममता ने प्रसव के लिए महिला अस्पताल न जाकर अपने साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु की जान भी आफत में डाल दी। गर्भावस्था के 10 महीने से अधिक का समय होने के बाद भी न तो वह महिला अस्पताल गई और न परिजन उसे वहां ले गए। उन्होंने बताया कि यदि उसे इस हालत में रेफर किया जाता तो वह समय रहते महिला अस्पताल नहीं पहुंच सकती थी। ऐसे में सीएचसी में ही प्रसव कराया गया इसमें दो घंटे से अधिक का समय लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed