फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sarayu the coast road until you try

सरयू के तट तक सड़क बनाने का प्रयास

Sun, 27 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

अवैध खनन के लिए लंबे समय से चर्चा में रहे राड़ीखूटी क्षेत्र में सक्रिय खननकर्ता अब नदी के तट तक सड़क बनाने की तैयारी में लग गए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डीएम से कहा है कि तत्काल इस मामले की जांच करेंगे। डीएम विनोद गिरी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से कहा है कि इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन


क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों ने पिछले दिनों जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट के नेतृत्व में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र में कहा गया कि राड़ीखूटी क्षेत्र में सक्रिय खननकर्ता सरयू के तट तक 400 मीटर सड़क बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा गया है कि रामेश्वर में पौराणिक धार्मिक स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वहां पर खनन की अनुमति नहीं दी जाती लेकिन अवैध खननकर्ताओं द्वारा लगातार इस तरह की हरकत को अंजाम दिया जा रहा है। अब तो यह भी कोशिश हो रही है कि नदी के तट तक ही सड़क बना ली जाए।


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और सड़क निर्माण की कोशिश में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार या प्रशासन ने सड़क बनाने की अनुमति दी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। क्षेत्र की जनता विरोध में आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed