फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sanskrit is the mother of all languages: Dr. Jogande

सभी भाषाओं की जननी है संस्कृत: डॉ. जोगदंडे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the mother of all languages: Dr. Jogande
पिथौरागढ़ में चल रही संस्कृत प्रतियोगिता में नृत्य करतीं छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से दो दिनी संस्कृत छात्र प्रतियोगिता शुरू हो गई है। केएनयू राइंका में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत सबसे प्राचीन और सभी भाषाओं की जननी है। उन्होंने नित्य बोलचाल की भाषा में संस्कृत को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रतियोगिता के जिला संयोजक डॉ. कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत के शब्द भंडार की संख्या संसार की अन्य भाषाओं की तुलना में कई गुना अधिक है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने कहा कि संस्कृत सबसे सरल, सरस भाषा है। उत्तराखंड सरकार ने भी हिन्दी के बाद संस्कृत को द्वितीय भाषा के रूप में मान्यता दी है। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने नृत्य, समूहगान, नाटक पेशकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो दिनी प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों में छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। इस मौके पर भाष्कर कर्नाटक, गीता जोशी, डॉ. गीता पंत, दीपा जोशी, दीपा कोठारी, गोविंद शर्मा, जानकी जोशी, पुष्पा मेहता, अनुश्री कसन्याल, सुनीता सिंह, रेवती मेहता, हेमा पांडेय, सुमिता सिंह, संतोष साह, राम दत्त जोशी, आरपी जोशी, सुरेश कर्नाटक, संजय पांडेय, डॉ. पीतांबर अवस्थी, रमेश जोशी, विनोद जोशी, मोहन जोशी, डिगर देव, संजय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed