{"_id":"65f9ca3594fe3d14c1056d51","slug":"salute-to-the-martyred-protesters-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-111399-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया
Tue, 19 Mar 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रामपुर तिराहा कांड में 30 साल बाद न्याय मिलने पर राज्य आंदोलनकारियों ने निर्मल पंडित सहित अन्य शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया। मंगलवार को नगरपालिका के समीप स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी और जाग उठा पहाड़ के संयोजक ने कहा कि यह फैसला शहीद आंदोलनकारियों को न्याय देने वाला है।
उन्होंने कहा है कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हैं कि जो अन्य 27 आरोपी हैं उन्हें भी कठोर सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार की ओर से ठोस पैरवी की जानी चाहिए। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, भगवान पंत, गोलू पाठक, शुभम चंद, परी महर, भूपेश जोशी, अनिल रौतेला, हरीश कुंवर, मनीष महर मौजूद रहे। संवाद