{"_id":"67ed70f585e8f81e3309fc9a","slug":"salary-of-health-workers-missing-from-tejam-hospital-will-be-stopped-action-will-be-taken-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126064-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तेजम अस्पताल से गायब स्वास्थ्य कर्मियों का रुकेगा वेतन, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तेजम अस्पताल से गायब स्वास्थ्य कर्मियों का रुकेगा वेतन, होगी कार्रवाई
Wed, 02 Apr 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डिलीवरी के लिए तेजम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची गर्भवती को अस्पताल में कोई चिकित्सक और अन्य स्टाफ नहीं मिलने के मामले में कार्रवाई हुई है। स्वास्थ्य केंद्र से गायब दो चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्वच्छक, एएनएम और तीन स्टाफ नर्स का वेतन रुकेगा। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। डीएम विनोद गोस्वामी ने सीएमओ को इसके निर्देश दिए हैं।
तेजम अस्पताल में बीते सोमवार को गर्भवती तनुजा देवी प्रसव के लिए पहुंची थीं लेकिन उन्हें अस्पताल में न तो चिकित्सक मिले और न ही एएनएम तथा स्टाफ नर्स। यहां तैनात एकमात्र स्टाफ नर्स ने अकेला होने का हवाला देकर प्रसव कराने से हाथ पीछे खींच लिए थे। मजबूरी में परिजन 108 एंबुलेंस में गर्भवती को जिला मुख्यालय ले जा रहे थे। अस्पताल से आठ किमी दूर नाचनी में गर्भवती की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई, जिस पर एंबुलेंस कर्मियों को वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसका प्रसव कराना पड़ा।
अमर उजाला ने तेजम अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की इस लापरवाही को प्रसव के लिए पहुंची गर्भवती, अस्पताल से डॉक्टर और स्टाफ नदारद... शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर डीएम विनोद गोस्वामी ने इस पूरे मामले की जानकारी हासिल की, जिसके बाद अब कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मंगाई थी उपस्थिति पंजिका
स्वास्थ्य कर्मियों की इस लापरवाही की शिकायत तेजम के पूर्व प्रधान गजराज सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स से संबंधित चिकित्सक और अन्य स्टाफ की जानकारी व्हाट्सएप पर मंगाई थी। तब उन्होंने भी इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
कोट
उक्त तिथि को अस्पताल में तैनात दो डॉक्टर, फार्मासिस्ट, तीन स्टाफ नर्स, एक एएनएम और स्वच्छक बगैर अवकाश के अनुपस्थित थे, जो गंभीर लापरवाही है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़