फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ry song's fantastic presentation

पारंपरिक वेशभूषा में रं गीत की दी शानदार प्रस्तुति

Mon, 10 Dec 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 10 Dec 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ry song's fantastic presentation
धारचूला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रं कल्याण संस्था के वार्षिक अधिवेशन का समापन हो गया है।
विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

 दारमा, चौंदास, व्यास घाटी के साथ ही नेपाल के शौका समाज के गांवों के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में रं गीत ‘खै न्यूजी निग जमाना’ की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। मुनस्यारी के रालम और नेपाल से आए लोक गायक महेश की टीम ने चल गोविंदी समेत कई स्थानीय गीतों की प्रस्तुति दी। गायक कमल ढकरियाल ने हिंदी, पहाड़ी, रं और नेपाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।


संचालन पूरन सिंह ग्वाल, करन सिंह ग्वाल, राजेंद्र नबियाल, मोहन ततवाल ने संयुक्त रूप से किया। अगला महोत्सव दारमा घाटी के गो घाटी बगड़ में होने की घोषणा की गई। इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक एनएस नपलच्याल, सूचना आयुक्त चंद्र सिंह नपलच्याल, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, पूर्व अध्यक्ष महिमन सिंह गर्ब्याल, अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल, देवकृष्ण फकलियाल, राम सिंह सोनाल, आनंद सिंह यरसो समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed