Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural population of Dharchula will get road facility

Pithoragarh News: धारचूला की ग्रामीण आबादी को मिलेगी सड़क सुविधा

Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rural population of Dharchula will get road facility
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का शासनादेश जारी हो गया है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। साथ ही दारमा घाटी के चल और सेला के मध्य आवागमन के झूला पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने बताया कि तीजम से यावलदांग, पय्यापौड़ी हल्का वाहन मोटर मार्ग के किमी सात गुईंया से ढेका लेक होते हुए थौड़ा, उमचिया से कर्तो, कुंचासो से बुंगबुंग गांव में झूलापुल, सिमखोला-वासिंगखोला, रांथी में बोरागांव, बूंदी, फलमधार-जिप्ती, तोली से दुवालगांव सड़क निर्माण के लिए पहले चरण का शासनादेश जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि बलुवाकोट-पय्यापौड़ी, दोबाट-रांथी, शिमल से नाग, ढुंगातोली-चुनरागांव, रमतोली, बरम-कनार, एकला से रौड़ा, कूलागाड़ झूलापुल, चामी-मेतली सड़क का शासनादेश पूर्व में ही जारी हो गया है। इन सड़कों का निर्माण शुरू करने की कार्यवाही चल रही है। सड़कों का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed