{"_id":"62b0c74b04a5f67e062a42f6","slug":"run-for-yoga-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld46654607","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में रन फार योग कार्यक्रम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में रन फार योग कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रन फार योग कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं।संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/चंपावत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत पिथौरागढ़ और चंपावत में रन फॉर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पिथौरागढ़ में शामिल 300 से अधिक लोगों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को योग करने का संदेश दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और लोगों ने रैली निकालकर लोगों को योग को जीवन में शामिल करने और योग से होने वाले फायदे बताए। देव सिंह मैदान में कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा, सहायक परियोजना निदेशक डीएस दिगारी, पतंजलि योग समिति प्रभारी विपिन जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएस ह्यांकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी ध्रुव डोगरा आदि रहे।
योग दिवस के तहत सोमवार को पुलिस लाइन चंपावत से गौरलचौड़ मैदान तक रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने गौरलचौड़ मैदान में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकतम लोगों से प्रतिभाग की अपील की। दौड़ में शामिल लोगों ने योग और स्वास्थ्य का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप योगासन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग शरीर, श्वास, मन को जोड़ता है। योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ, सकारात्मक रहते हैं। रन फॉर योगा में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गिरेंद्र चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, नेहरू युवा केंद्र के आशीष पाल समेत कई लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया जाएगा योग दिवस
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। योग दिवस की तैयारी के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह 6:30 बजे से होगा जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहेंगे। योग दिवस पर जिले के 75 स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। इनमें आदि कैलाश पर्वत, ओम पर्वत आदि स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। धारचूला में भारत-नेपाल के लोगों के समन्वय से मैत्री योग और रं संस्था के लोगों का रं योग कार्यक्रम होगा। बैठक में सीडीओ अनुराधा पाल, सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंद्रकला भैसोड़ा, सीईओ अशोक जुकरिया, मुख्य कृृषि अधिकारी रितु टम्टा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।