फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   RTE: 33% seats still vacant in private schools

आरटीई : निजी स्कूलों में अब भी 33 फीसदी सीटें खाली

Sun, 28 Sep 2025 05:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Sep 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
RTE: 33% seats still vacant in private schools
पिथौरागढ़। जिले में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि आधा सत्र बीतने के बाद भी 33 फीसदी सीटें अब भी रिक्त हैं। तीन चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो बार फिर से पोर्टल खोला गया। इसके बाद भी विद्यार्थियों ने निशुल्क शिक्षा पाने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब रिक्त सीटों को भरने के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मुताबिक, जिले में संचालित 170 से अधिक निजी स्कूलों में आरटीई के तहत निर्धन बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए 1313 सीटें आवंटित हुई थीं। तीन बार प्रवेश प्रक्रिया हुई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए दो बार पोर्टल खोला गया लेकिन अब तक 880 पात्र विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया। अब भी 433 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन

--
28 विद्यार्थियों ने नहीं लिया निजी स्कूलों में प्रवेश
शिक्षा विभाग के मुताबिक, शुरुआती दौर में जिले के निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा पाने के लिए 908 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जांच में सभी पात्र मिले लेकिन इनमें से 28 विद्यार्थी प्रवेश के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए कई बार प्रक्रिया हुई है। दो बार पोर्टल भी खोला जा चुका है। इसके बाद भी विद्यार्थी प्रवेश के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। नियमों के मुताबिक निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश दिए गए हैं। - हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed