{"_id":"0dc39e605ccfa8eb6bbfd1062df5740a","slug":"rsoigas-will-release-300-new-connections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोईगैस के 300 नए कनेक्शन होंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोईगैस के 300 नए कनेक्शन होंगे जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी ने इस बार रसोईगैस के 300 नए कनेक्शन जारी करने का फैसला लिया है। यह कनेक्शन मंजूर होकर यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने मई 2015 से पहले रसोईगैस कनेक्शन के लिए बुकिंग की है, उन सभी को कनेक्शन जारी किया जाएगा। वर्ष 2011 में जिन लोगों ने रसोईगैस का कनेक्शन लिया था उनको डीबीसी कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया कि जिन लोगों के नए कनेक्शन मंजूर हुए हैं, उन सभी को रजिस्टर्ड डाक से सूचना भेज दी गई है।
ऐसे लोगों को अपने राशन कार्ड की फोटो प्रति, पहचान पत्र की कॉपी और बैंक पासबुक का विवरण लेकर गैस एजेंसी के कार्यालय में आना होगा। सभी को हाथोंहाथ रसोई गैस का कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डीबीसी के कनेक्शन भी जारी किए जा रहे हैं। उपभोक्ता को इसके लिए तत्काल संपर्क करने को कहा गया है। प्रबंधक ने बताया कि अब रसोई गैस के नए कनेक्शनों की प्रतीक्षा काफी कम हो गई है। करीब सभी आवेदकों को इस बार रसोई गैस का कनेक्शन मिल जाएगा।
विज्ञापन