फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rs 50.24 lakh approved for overall education

Pithoragarh News: समग्र शिक्षा के लिए 50.24 लाख रुपये स्वीकृत

Thu, 27 Jul 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Jul 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Rs 50.24 lakh approved for overall education
पिथौरागढ़ में समग्र ​शिक्षा अ​भियान की समीक्षा करती डीएम रीना जोशी। संवाद
पिथौरागढ़। डीएम ने जिला परियोजना समिति के साथ बैठक की। इस दौरान समग्र शिक्षा के लिए 50 करोड़ 24 लाख 56 हजार के बजट की स्वीकृति दी गई। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयाें और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निशुल्क ड्रेस तैयार करने का कार्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को देने को कहा जिससे उनकी आय में सुधार हो सके।
विज्ञापन

डीएम ने बिण विकासखंड में छात्र प्रतिपूर्ति के रुपये बच्चों के खातों में डालने के लिए 15 दिन के भीतर खातों में सुधार करने को कहा। अपण स्कूल अपण प्रमाण योजना से तहसील स्तर से निर्गत होने वाले आवश्यक प्रमाणपत्र बन सके इसके लिए विद्यालयों का निरीक्षण कर योजना की समीक्षा करने को कहा। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से कक्षा आठ तक की छात्राओं, एससी, एसटी और बीपीएल छात्रों को दो सेट निशुल्क ड्रेस एसएमसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डायट के प्राचार्य को बच्चों को गुणवत्तापरक और जीवनोपयोगी शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए शिक्षकों को समय-समय पर पढ़ाने-सिखाने के नए कौशल का प्रशिक्षण देने को कहा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एसपी सेमवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोमल मेहता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
विद्यालयों को चिह्नित करें
पिथौरागढ़। डीएम ने सीईओ से कहा कि कई जगहों पर बच्चे बरसात के दौरान नाले, नदियां, गाड़-गधेरे पार कर स्कूल पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूल को चिह्नित किया जाए। बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ने पर ऐसे स्कूल में तुरंत अवकाश देने को कहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed