फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roapway To KhaliyaTop Munsyari

मुनस्यारी से खलियाटॉप के लिए रोपवे बनने की उम्मीद जागी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roapway To KhaliyaTop Munsyari
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी से खलियाटॉप तक रोपवे निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। रोपवे निर्माण के बाद क्षेत्र में और अधिक पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। लंबे समय से स्थानीय लोग, होटल स्वामी रोपवे निर्माण की मांग कर रहे थे। इस रोपवे के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के खलियाटॉप में हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। यहां जनवरी में पर्यटकों के लिए स्नो स्कीइंग सहित कई अन्य साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। समुद्रतल से करीब 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप पहुंचने के लिए पर्यटकों को पांच से छह किमी तक पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ती है। हालांकि पैदल ट्रैकिंग काफी रोमांचित करती है। इसके लिए देश के साथ ही विदेशों से भी हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। कुछ समय पूर्व जिला प्रशासन पिथौरागढ़ ने मुनस्यारी से खलियाटॉप तक रोपवे बनाने के लिए शासन को 80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर विधानसभा बजट सत्र में चर्चा हुई। इसके लिए शीघ्र धन आवंटित करने पर भी चर्चा हुई। विधानसभा में प्रस्ताव की चर्चा होने से खलियाटॉप के लिए बनने वाले रोपवे निर्माण की उम्मीद जाग गई है। रोपवे बनने से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और पर्यटक आसानी से खलियाटॉप पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

खलियाटॉप से दिखता है पंचाचूली का सुंदर नजारा
पिथौरागढ़। खलियाटॉप से पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा आदि सुंदर चोटियों का नजारा दिखता है। यहां पर कई पर्यटक कैंप फायर का भी आयोजन करते हैं। खलियाटॉप को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व मुनस्यारी से खलियाटॉप के रोपवे निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। रोपवे निर्माण का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को सुविधाएं देकर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना है। - अनुराधा पाल, सीडीओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed