{"_id":"67140631ea2aa0e425028518","slug":"roadways-buses-in-workshop-passengers-waiting-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-119292-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रोडवेज बसें कार्यशाला में, यात्री कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रोडवेज बसें कार्यशाला में, यात्री कर रहे इंतजार
Sun, 20 Oct 2024 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो की बसों के खराब इंजन तीन महीने बाद भी ठीक नहीं हो सके हैं। नौ बसें इंजन में खराबी के चलते टनकपुर वर्कशॉप में खड़ीं हैं और यात्री टैक्सी में धक्के खाने के लिए मजबूर हैं।
पिथौरागढ़ डिपो के पास 58 बसें हैं। 25 बसें अपनी उम्र पार कर चुकीं है और नई बसें न मिलने से निगम परेशान है। तीन महीने पहले नौ बसें इंजन में खराबी के चलते टनकपुर वर्कशॉप में खड़ीं हो गईं जो अब तक वापस नहीं लौटी हैं।
ऐसे में बसों की कमी से निगम के साथ ही यात्री परेशान हैं। टैक्सी में सफर करना यात्रियों की मजबूरी बन गया है। बसों के इंजन की खराबी कब दूर होगी और ये सड़कों पर कब दौड़ेंगी इसका जवाब डिपो के पास भी नहीं है। डिपो के मुताबिक पार्ट्स की कमी से बसों की खराबी को दूर करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
दिवाली पर खलेगी बसों की कमी
पिथौरागढ़। पहाड़ के अधिकतर लोग रोडवेज बसों में ही सफर करना पसंद करते हैं। सरकार की अनदेखी ने रोडवेज सेवा को लाचार बना दिया है। नई बसें मिल नहीं रहीं और पुरानी बसों की खराबी को दूर करने के पार्ट्स भी नहीं हैं। यदि बसों की खराबी जल्द दूर नहीं हुई तो दिवाली पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। संवाद
कोट -
बसों में खराबी को दूर किया जा रहा है। जल्द नई बस मिलने की भी उम्मीद है। त्योहारी सीजन में निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा देगा। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।