फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways bus reached two kilometer workshop after three days

Pithoragarh News: तीन दिन बाद दो किलोमीटर वर्कशॉप पहुंची रोडवेज बस

Sat, 28 Jun 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus reached two kilometer workshop after three days
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन से हल्द्वानी डिपो की बस को वर्कशॉप पहुंचाती अन्य बस। संवाद
पिथौरागढ़। रोडवेज बसों की हालत दिन पर दिन दयनीय हो रही है। तीन दिन तक पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन पर खड़ी हल्द्वानी डिपों की बस चौथे दिन वर्कशॉप पहुंची। न तो हल्द्वानी से इसकी खराबी दूर करने के लिए उचित पार्ट्स मिल सके और न तकनीशियन यहां पहुंचे। स्टेशन में जगह कम होने से बस को अन्य बस से खींचकर वर्कशॉप पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व हल्द्वानी से रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ स्टेशन पहुंची। यहां पहुंचते ही बस में खराबी आ गई और इसके पहिये थम गए। चालक हल्द्वानी से तकनीशियन और पार्ट्स पहुंचने का इंतजार करता रहा। तकनीशियन तो नहीं पहुंचे लेकिन पार्ट्स भेजकर औपचारिकता निभा दी गई। हल्द्वानी से भेजे गए पार्ट्स सही नहीं होने से बस की खराबी दूर नहीं हो सकी। पिथौरागढ़ डिपो ने स्टेशन में जगह की कमी के चलते चौथे दिन खराब बस को अन्य बस से खींचकर वर्कशॉप पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन

यह खराब बस कब ठीक होकर फिर से सड़कों पर दौड़ेेगी इसका किसी को पता नहीं है। आए दिन रोडवेज की पुरानी खटारा बसों में खराबी के चलते यात्री परेशान हैं। इसके बाद भी निगम नई बसों की व्यवस्था नहीं कर रहा है इसकी मार यात्री सहने के लिए मजबूर हैं। पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने कहा कि हल्द्वानी से पार्ट्स मंगाए गए हैं। जल्द ही बस की खराबी दूर कर इसे हल्द्वानी भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed