फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways bus breaks down at Dhaun; over 20 passengers inconvenienced

Pithoragarh News: धौन में खराब हुई रोडवेज बस, 20 से अधिक यात्री हुए परेशान

Mon, 05 Oct 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus breaks down at Dhaun; over 20 passengers inconvenienced
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की खस्ताहाल बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। आए दिन बीच रास्ते बसों के खराब होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को टनकपुर डिपो की धारचूला जा रही बस धौन के पास खराब हो गई। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। टनकपुर से करीब 62 किलोमीटर दूर धौन में पहुंचते ही बस में तकनीकी खराबी आ गई। बस के सड़क पर खड़े होने से यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में दूसरे वाहन की व्यवस्था कर यात्रियों को आगे भेजा गया। टनकपुर डिपो के प्रभारी सहायक मंडलीय प्रबंधक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि धारचूला जा रही बस का प्रेशर पाइप फट गया था, जिससे बस बीच रास्ते में खराब हो गई। लोहाघाट डिपो से मदद लेकर यात्रियों को आगे भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले पांवटा साहिब जा रही लोहाघाट डिपो की बस भी लोहाघाट से चंपावत पहुंचते ही खराब हो गई थी। यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था होने तक इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


174 से अधिक बार खराब हुईं बसें
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनवरी से अक्टूबर तक रोडवेज की बसें 174 से अधिक बार खराब हो चुकी हैं। इनमें पिथौरागढ़, लोहाघाट और टनकपुर डिपो की बसें शामिल हैं। लगातार बसों के खराब होने से यात्रियों में निगम की सेवाओं और सुरक्षित सफर के लिए चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed