{"_id":"0c6104a1d4ebb609c439eb1bd9b23b4b","slug":"road-will-give-the-vote-to-the-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो पार्टी रोड बनाएगी उसी को देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो पार्टी रोड बनाएगी उसी को देंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/ पिथौरागढ़
Updated Tue, 02 Feb 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे खोलाकटियानी, अमतड़ी और खर्कतड़ी गांव के लोगों का कहना है कि जो पार्टी उनके गांव तक सड़क का निर्माण करेगी उसी पार्टी को 2017 के चुनाव में वोट दिया जाएगा। झूलाघाट से तालेश्वर तक तो सड़क पहले ही बन चुकी है लेकिन इन गांवों तक सड़क पहुंचाने का कोई प्रस्ताव अब तक तैयार नहीं हुआ है। पिछले दिनों झूलाघाट के दौरे पर आए मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा। अभी तक सड़क निर्माण के लिए सर्वे नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इस बीच गांव के लोगों ने बैठक कर कहा है कि जो पार्टी सड़क का निर्माण करेगी उसे ही वोट दिया जाएगा। बैठक में अमतड़ी के नरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, खर्कतड़ी के बद्रीदत्त, हरीश चंद्र जोशी, खोलाकटियानी के डंबर राम, लक्ष्मण जोशी आदि ने कहा कि इस चुनाव से पहले सड़क निर्माण का काम हो जाना चाहिए। इन तीनों गांवों की आबादी 800 है। सड़क बनाने वाली पार्टी के पक्ष में ही सभी लोग वोट डालेंगे।
विज्ञापन