फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road is not called upon to vote

रोड नहीं तो वोट नहीं का आह्वान

Tue, 15 Nov 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 15 Nov 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुविधा से वंचित जिले के बडोली के ग्रामीणों ने एक बार फिर से रोड नहीं तो वोट नहीं का आह्वान किया है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने 2014 में भी सड़क नहीं होने के कारण  लोकसभा चुनाव  का बहिष्कार किया था। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और जनप्रतिनिधियों की ओर से बार बार सड़क निर्माण के झूठे आश्वासन दिए जाते रहे हैं। लोक सभा चुनाव बहिष्कार के बावजूद उनकी किसी प्रकार की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन


इस लिए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार आंदोलन किए जाने के बाद भी उनकी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। डीएम को ज्ञापन देने वालों  में बीडीसी सदस्य भूमि देवी, ग्राम प्रधान मोहनी देवी, प्रकाश चंद्र थ्वाल, डिकरी देवी, धर्मानंद, शंकर दत्त, मोहन चंद्र, नाथ राम, गंगा दत्त, जीत  राम, प्रकाश चंद्र आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed