{"_id":"b9d8a1dd1ad5aa94c376bdcef38c3a7a","slug":"road-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"730 दिन में भी नहीं बनी 6 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
730 दिन में भी नहीं बनी 6 किमी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलौली से क्वीगांव के लिए दो साल पहले स्वीकृत सड़क का निर्माण न होने से गुस्साए लोगों ने लोनिवि दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। युवक कांग्रेस के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन
प्रधान बलवंत सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे क्वीगांव क्षेत्र के लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि 2013 में सिलौनी से क्वीगांव तक 6 किमी सड़क स्वीकृत हुई। सरकार ने सड़क निर्माण के लिए धन निर्गत किया लेकिन लोनिवि ने आज तक सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है। बाद में इन लोगों ने अधिशासी अभियंता नवीन जोशी से मुलाकात कर सड़क का निर्माण न होने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि सड़क न बनने से करीब दो हजार की आबादी को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। सड़क तक आने के लिए लोगों को कई किमी का सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि शासन द्वारा धन अवमुक्त करने के बाद भी सड़क का निर्माण न होना जनता के साथ धोखा है। लोनिवि के लेटलतीफ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ईई जोशी ने ग्रामीणों को बताया कि स्वीकृत सड़क के वन भूमि के प्रस्ताव भेजे गए हैं, वन भूमि का निस्तारण होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रकाश सिंह, श्याम सिंह, भूपाल सिंह, खिलानंद जोशी, मदन सिंह, भीम राम, मनोहर राम, लक्ष्मण सिंह समेत तमाम लोग शामिल थे।