फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road connecting seven villages is in limbo for 40 years

40 साल से अधूरा है चरमाघाटी के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road connecting seven villages is in limbo for 40 years
पिथौरागढ़। 40 सालों से चरमाघाटी के मलान, मितड़ा पुरमड़ा, खुचेटा, आणागांव, पातलीगांव, ख्वांकोट क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका है। आज भी इन गांवों में आपात की स्थिति में डोली ही लोगों का सहारा बनती है।
विज्ञापन

80 के दशक में पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे बंदरलीमा, आणागांव ख्वांकोट सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। चार किमी सड़क कटने के बाद यह सड़क वन अधिनियम में फंस गई। वर्ष 2005 में सड़क का काम आगे बढ़ाया गया, लेकिन कुछ काम करने के बाद इसका निर्माण कार्य फिर अधूरे में छोड़ दिया गया। सड़क के अभाव में यहां के लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुसीबत के समय में लोग डोली के सहारे गांव के बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को सड़क तक पहुंचाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

वाहन सुविधा के लिए खचेटा और मितड़ा के ग्रामीणों को चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर गुड़ौली जाना पड़ता है। लोग सुविधाओं के अभाव में यहां से पलायन कर रहे हैं। जिस कारण कृषि योग्यभूमि लगातार बंजर होती जा रही है। यहां के छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने के लिए मीलों पैदल जाना पड़ता है। पूर्व प्रधान दिलराम का कहना कि वर्षों से क्षेत्र की अनदेखी के कारण लोग परेशान हैं। इस संबंध में लोनिवि अस्कोट के ईई आशुतोष कुमार का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed