फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road closure from Munasariya to China border stopped coming from debris

मुनस्यारी से चीन सीमा तक बन रही सड़क मलबा आने से बंद

Sun, 29 Oct 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 29 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Road closure from Munasariya to China border stopped coming from debris
मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर चिलमधार के पास गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी से चीन सीमा पर स्थित मिलम के लिए बन रही सड़क शनिवार रात हुई बारिश के दौरान मलबा गिरने के कारण बंद हो गई है। सड़क पर चिलमधार के पास चट्टान गिर गई है। इससे पैदल आवाजाही पर भी असर पड़ा है। साथ ही मुनस्यारी से लीलम, पातों, बुई और मल्लाजोहार को जाने वाले पैदल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इस समय इस सड़क पर मुनस्यारी से चिलमधार तक ही वाहनों की आवाजाही होती है। चिलमधार में सड़क पर चट्टान गिरने से पैदल सफर में भी दिक्कत आ रही है। 2008 से निर्माणाधीन मिलम मार्ग को अभी लगभग 65 किमी बनना शेष है। मुनस्यारी से मिलम की तरफ 14 किलोमीटर और मिलम से मुनस्यारी की तरफ 20 किलोमीटर सड़क कटी है। सीमा सड़क संगठन ने दोनों छोरों से इसका काम शुरू किया है।
विज्ञापन


2008 में सड़क का काम शुरू करते समय तय किया गया था कि सड़क का निर्माण 2012 में पूरा हो जाएगा, लेकिन अब काम पूरा करने की अवधि 2020 तय कर दी गई है। चीन सीमा तक बन रही इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण में हो रही देरी का मामला कई बार उठ चुका है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों का कहना है कि अभी सड़क का काम पूरा होने में समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed